Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

केजरीवाल को रेलवे स्टेशन पर महिला मोर्चा ने घेरा

इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने शिकायत दर्ज कराने का फ़ैसला किया है

केजरीवाल को रेलवे स्टेशन पर महिला मोर्चा ने घेरा
X
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी में मची खलबली को शांत करने के लिए पंजाब जा रहे अरविंद केजरीवाल को आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीजेपी महिला मोर्चा के एक ग्रुप के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि केजरीवाल इस ग्रुप से बिना बात किए ट्रेन में बैठ गए। इन महिलाओं का कहना था कि वह दिल्ली के सीएम हैं और दिल्ली की समस्याओं को निपटाने के बदले पंजाब जा रहे हैं। दरअसल केजरीवाल आज से चार दिनों के पंजाब दौरे पर हैं और नई दिल्ली से लुधियाना जा रहे हैं। पूरे मामले पर दिल्ली की AAP सरकार ने शिकायत दर्ज कराने का फ़ैसला किया है। पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनौती असंतुष्ट नेताओं से निपटने की होगी।
केजरीवाल असंतुष्ट नेताओं से मिलेंगे
एनबीटी की खबर के मुताबिक, केजरीवाल पार्टी उन असंतुष्ट नेताओं से मिलेंगे जो सुच्चा सिंह छोटेपुर के हटाए जाने के बाद से तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। साथ ही वह उन लोगों से भी मुलाकात करेंगे, जो पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज़ हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से कुछ पार्टी के खिलाफ बगावत भी कर सकते हैं। दिल्ली से विधायक देवेंद्र सहरावत ने पंजाब में टिकट के बदले महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया था। ऐसे आरोपों के बाद पार्टी से जुड़े कई लोग नाराज़ हैं।
केजरीवाल की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस
इसके अलावा 11 सितंबर को केजरीवाल किसान घोषणापत्र भी जारी करेंगे। इससे पहले वह युवाओं के लिए अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर दिल्ली पुलिस प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें वहां सुरक्षा नहीं देगी। दिल्ली सरकार द्वारा पंजाब में भी केजरीवाल की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस को ले जाने के मसले पर यह बात सामने आई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story