BJP ने 60 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
भाजपा का आरोप है कि ये लोग पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य कर रहे हैं और पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 April 2017 11:18 AM GMT Last Updated On: 21 April 2017 11:18 AM GMT
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने 60 और कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है। भाजपा ने पिछले हफ्ते भी 21 कार्यकर्ताओं को निकाला था।
निकाले गए लोगों पर आरोप हे कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है। भाजपा का आरोप है कि ये लोग पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य कर रहे हैं और पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी ऐसी की जलकर खाक हो गया गांव
जिन लोगों को पार्टा ने निष्कासित किया गया है उनमें कुछ ऐसे निगम पार्षद भा शीमिल हैं जिन्होंने या को अपने परिवार के किसी किसी सदस्यों को खड़ा कर दिया था या फिर वे लोग पार्टी के खिलाफ खड़े उम्मीदवार को सपोर्ट कर रहे थे और उनके लिए वोट मांग रहे थे।
उल्लेखनीय है कि सभी लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा ने कहा कि, "हमने उन लोगों से कहा था कि ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाशत नहीं की जाएगी। पार्टी के सभी लोगों को लिए गए फैसलों का सम्मान करना ही पड़ता है।"
बर्खास्त किए जानें वालों की सूची में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि आज एमसीडी चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था और 23 अप्रैल को मतदान होंगे जिसके दो दिन बाद 26 अप्रैल को नताजे घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story