आप नेताओं ने कोर्ट में कहा- ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे हैंडीकैप्ड हों
कोर्ट ने जेटली की मानहानि के दुसरे केस में केजरीवाल पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।

मानहानि के एक केस में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और 6 अन्य आप नेताओ के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।
इस दौरान आप नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास ने अपने वकील के उपस्थित नहीं होने के कारण बयान दर्ज कराने पर आपत्ति जताई थी।
संजय सिंह और कुमार विश्वास ने कोर्ट से बयान दर्ज कराने की तारीख टालने की अपील की लेकिन कोर्ट ने उनकी ये अपील मानने से इनकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें - केजरीवाल के "ईद मुबारक" के ट्वीट के जवाब में कपिल मिश्रा ने कहा ED मुबारक
जब पटियाला हाउस कोर्ट में आतून जेटली अपना बयान दर्ज करा रहे थे तब 'आप' के दोनों नेता दोनों नेताओं संजय सिंह और कुमार विश्वास ने कहा कि वे अपने आप को हैंडीकैप्ड महसूस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य पांच नेताओं पर केंद्रीयमंत्री अरुण जेटली की मानहानि का केस चल रहा है।
इसे भी पढ़ें - केजरीवाल अब नहीं करेंगे गलती, दिल्ली HC ने जेटली मानहानि केस में ठोका 10 हजार का जुर्माना
इस मामले में अभी कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल मानहानि के केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में अरुण जेटली से अपमानजनक सवाल ना पूछे।
इसके बाद हाई कोर्ट ने जेटली की मानहानि के दुसरे केस में केजरीवाल पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App