दिल्ली में अमेरिकी छात्रा से दुष्कर्म, डिनर के लिए बुलाया था होटल
अमेरिकी छात्रा सोशल स्टडी टूर पर अपनी साथियों के साथ दिल्ली आई थी।

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार भी अतिथि देवो भव: कैपेन को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली में पढ़ाई करने आई अमेरिकी छात्रा से रेप का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें - केजरीवाल ने जेटली केस से राम जेठमलानी को हटाया, सिसोदिया ने नकारा
रेप का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि वो बीती जनवरी में सोशल स्टडी टूर पर अपनी साथियों के साथ दिल्ली आई थी और कोर्स पूरा होने के बाद वो अपने रिश्तेदारों के यहा पंजाब चली गई थी।
उसके बाद फिर 13 मई को पीड़ित अमेरिका वापस जाने वाले दोस्तों को मिलने जब दिल्ली आई तो रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान उनकी दोस्ती 3 लड़कों से हो गई जिसके बाद 16 मई को लड़कों ने पीड़ित को पहाड़गंज के एक होटल में डिनर के लिए बुलाया।
ये भी पढ़ें - दिल्ली की इन सड़कों को किया जाएगा जाम फ्री
जिसके बाद पीड़िता को शराब भी पिलाई। जिसके बाद तीनों ने लड़की कमरे से बाहर चले गई और एक अंजान व्यक्ति ने उसे रेप किया। उसने ये बात अपने तीन दोस्तों को बताई।
जिसके बाद वो लोग वकील से मिलने के बाद पुलिस के पास एफआईआप दर्ज करने पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो मर्चेंट नेवी में बतौर कुक काम करता है। फिलहाल आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App