आप विधायक अलका लांबा ने हनुमान चालीसा का उड़ाया मजाक, लोगों ने सिखाया सबक
पीयूष लिखते हैं, ‘हिंदू धर्म का होने के नाते तुम्हें हनुमान चालीसा का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।’

आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने ट्वीटर पर एक विवादित ट्वीट करके अपने ऊपर परेशान मोल ले ली है। उन्होंने हनुमान चालीसा का मजाक बनाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मजाक उड़ाया है। उनके इस ट्वीट को लेकर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई। दरअसल लांबा ने ट्वीट किया "कवि" कहि सके कहां ते। आगे लिखा तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हां। राम मिलाय "राष्ट्रपति पद दीन्हां।"
इस ट्वीट से जहां उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा को नीचे गिराया है। वहीँ कई लोगों की भावनाओं को आहत किया है। आपको बता दें कि अलका लांबा चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं।
लांबा के इस ट्वीट पर यशवेंद्र सिंह लिखते हैं, ‘मुझे समझ में आया खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।’
विवेक मिश्रा यशवेंद्र के ट्वीट का रिप्लाई कर लिखते हैं, ‘बिल्ली बड़ी छिछोरी है। जिस थाली में खाती है उसी में छेद करती है।’
राजपाल यादव लिखते हैं, ‘कुछ और लिखिए इसमें मजा नहीं आया।’ भारत लिखते हैं, ‘भगवान से तो डरो।’
सुरेश गिरी लिखते हैं, ‘उस समय राजपद था अब राष्ट्रपति हो गया। क्योंकि उस समय राष्ट्रपति पद नहीं था। समय (देश) बदल रहा है।’
वहीं तरुण पंत बसपा सुप्रीमो मायावती पंज कसते हुए लिखते हैं, ‘कागज पकड़कर भाषण पढ़ने की आदत थी, किसी ने इस्तीफा पढ़वा दिया।’
पीयूष लिखते हैं, ‘हिंदू धर्म का होने के नाते तुम्हें हनुमान चालीसा का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।’
श्याम लांबा लिखते हैं, ‘एक बार कुरान या बाइबल या गुरु ग्रंथ साहब के बारे में ऐसा ही लिखकर देखों फिर पता चल जाएगा कैसे इंडिया गेट बनता है।’
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App