Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आखिरकार हो गई हवाई जहाजों में महिलाओं के ‌लिए ये स्पेशल व्यवस्‍था

इससे उन्हें शौचालय जाने में परेशानी होती है।

आखिरकार हो गई हवाई जहाजों में महिलाओं के ‌लिए ये स्पेशल व्यवस्‍था
X
नई दिल्ली. दुनिया में पहली बार हर उड़ान में आगे की 6 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी, ताकि हवाई यात्रा के दौरान वो खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। यह शायद दुनिया की पहली ऐसी पहल है जब किसी विमानन कंपनी ने महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रखने का प्रावधान किया हो।
दरअसल एयर इंडिया अगले सप्ताह से घरेलू मार्गों पर चलने वाली अपनी उडानों में महिलाओं के लिए छह सीटें आरक्षित करेगी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कई बार अकेली यात्रा कर रही महिला को बीच या खिडकी के पास वाली सीट मिल जाती है। इससे उसे शौचालय जाने में परेशानी होती है। इस वजह से एयरलाइन को घरेलू मार्गों पर चलने वाली उडानों में महिलाओं के लिए कुछ सीटें आरक्षित करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है कि 18 जनवरी से एयरबस ए 320 में इकनॉमी क्लास की तीसरी पंक्ति की सभी छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का फैसला किया गया है। प्रवक्ता ने बताया, हालांकि अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रही महिलाएं इन सीटों के लिए हकदार नहीं होंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में 50 किलो तक सामान ले जाने की छूट दी थी। एयर इंडिया ने यात्रियों को फ्लाइट में 50 किलो तक सामान ले जाने की छूट दी है। यह सुविधा एयर इंडिया की हालिया लॉन्च की गई फ्लाइट बोइंग 747 में उपलब्ध होगी। इसमें इकॉनमी में 40 किलो और बिजनेस क्लास के यात्री 50 किलो तक सामान ले जा सकेंगे। यह सुविधा 7 जनवरी से शुरू कर दी गई है। 423 सीटों वाले इस जंबो जेट का ऑपरेशन सिर्फ दिल्ली-मुंबई रूट पर ही होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story