दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय पर एसीबी ने मारा छापा
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने की थी शिकायत।
X
haribhoomi.comCreated On: 18 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। छापा महिला आयोग में हुई भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर मारा गया। आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों को नौकरी पर रखा और उन्हें मोटी सैलरी दी।
इस तरह की शिकायत महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने की थी। उन्होंने स्वाति मालीवाल पर भर्तियों में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया। कुछ समय पहले ही महिला आयोग में आधा दर्जन नियुक्तियां हुई है। दूसकी शिकायत पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने की थी।Team of Delhi Anti-Corruption Branch (ACB) conducts a raid at DCW office based on complaint related to recruitment. pic.twitter.com/IvF8b1Ooxn
— ANI (@ANI_news) August 18, 2016
सूत्रों के मुताबिक एसीबी को प्रारंभिक जांच में इस शिकायत में दम नजर आया लिहाजा कुछ दस्तावेजों की तलाश में ये छापेमारी हुई है। आपको बता दें कि आयोग की मौजूदा अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी से जुड़ी है जबकि पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह कांग्रेस की नेता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story