सीडी कांडः ''आप'' ने संदीप को दिखाया बाहर का रास्ता
क्राइम ब्रांच ने इस सीडी कांड की जांच शुरू कर दी है।
X
haribhoomi.comCreated On: 3 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सीडी कांड को लेकर विवादों फंसे दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को आज (शनिवार) को आप ने पार्टी से बर्खास्त कर उनकी सदस्ता रद्द कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही उनको मंत्री पद से तत्काल हटा दिया था।
उन्होंने कहा था कि संदीप ने आप के आंदोलन के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘संदीप कुमार से जुड़ी एक ‘आपत्तिजनक’ सीडी मिली है। आम आदमी पार्टी सार्वजनिक जीवन में शुचिता में यकीन रखती है। इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्हें कैबिनेट से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।’#FLASH AAP suspends Sandeep Kumar from primary membership.
— ANI (@ANI_news) September 3, 2016
Recd "objectionable" CD of minister Sandeep Kr. AAP stands for propriety in public life. That can't be compromised(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2016
एनबीटी की खबर के मुताबिक, सीडी कांड की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। इस मामले में संदीप कुमार से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। संदीप कुमार ने अश्लील सीडी में खुद के होने से इनकार किया था। उनका कहना था कि उनको बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है। वह दलित हैं इसलिए उनको फंसाया जा रहा है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। वहीं, आप नेता आशुतोष शुक्रवार को संदीप के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि किसी के चरित्र पर सवाल उठाना गलत है।Removing him from Cabinet wid immediate effect(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2016
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story