आप नेता संजय सिंह को महिला ने मारा थप्पड़
महिला संजय सिंह को फूलों की माला पहनाने के बहाने उनके करीब आई और थप्पड़ जड़ दिया।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को एक महिला कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा है। घटना दिल्ली के रजौरी गार्डन की है। संजय सिंह रजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव के लिए एक रोड शो कर रहे थे।
महिला संजय सिंह को फूलों की माला पहनाने के बहाने उनके करीब आई और थप्पड़ जड़ दिया। महिला का आरोप है कि तिलक नगर एमसीडी चुनाव के लिए उससे पैसों की मांग की गई थी।
इसे भी पढ़ेंः अब रेड लाइट जंप करने पर नहीं रोकेगी पुलिस
इसकी शिकायत के लिए जब महिला ने आप के बड़े नेताओं से मिलने की कोशिश की तो सबने उससे मिलने से मना कर दिया। महिला का नाम सिमरन बेदी है।
सिमरन ने कहा कि उसने कई बार पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर अपनी शिकायत बताने की कोशिश की, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो मुझे मजबूरन संजय को थप्पड़ मारना पड़ा।
आप की दिल्ली शाखा के संयोजक दिलीप पांडे ने घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘घटना शर्मनाक है और हम कठोरता से इसकी निंदा करते हैं।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App