हॉस्टल में घुसकर सिरफिरे ने लड़की को मारी गोली
अंजली यमुनानगर (हरियाणा) की रहने वाली थी और उसने गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा ले रखा था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 May 2017 2:34 PM GMT Last Updated On: 31 May 2017 2:34 PM GMT
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 के रेल विहार अपार्टमेंट में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवति का नाम अंजलि राठौर था और वो नोएडा की एक नामी कंपनी में काम करती थी।
अंजली यमुनानगर (हरियाणा) की रहने वाली थी और उसने गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा ले रखा था। चश्मदीदों का कहना है कि लगभग 25 साल के एक युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसा और उसने युवती को गोली मार दी। ये घटना तब हुई जब वो सुबह 6 बजे घूमने निकली थी।
इसे भी पढ़ें: FB पर लाइक की पिक, पति ने गोंद से चिपकाया प्राइवेट पार्ट
साथ में रहने वाली सहेलियों ने अंजलि को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों से पता चला कि युवक ने युवती के सर पर गोली मारी। पुलिस अधिकारी लड़की की दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं। सहेलियों ने लाजपत नगर में रहने वाले एक युवक की फोटो और मोबाइल नंबर दिया है। सहेलियों का मानना है कि घटना को अंजाम उसी ने दिया है।
दोस्तों ने जिस लड़के का नाम बताया है वो इटावा का रहने वाला है। लड़की की दोस्तों ने बताया कि अंजलि लावा कंपनी में काम करती थी और बड़े पद पर तैनात थी। पुलिस को शक है कि लव ऐंगल का मामला हो सकता है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने वाराणसी में चल रहे सुर गंगा कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत की। राम नाइक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है जिसे नियंत्रित करने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story