जानिए कैसे एक इंजीनियर लड़की बन गई वेश्या
देह व्यापार के आरोप श्यामपुर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है, यह लड़की गुड़गांव की है और काफी पढ़ी-लिखी है।

देह व्यापार के आरोप श्यामपुर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह लड़की गुड़गांव की है और काफी पढ़ी-लिखी है। इस लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इसने अपनी पूरी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी।
लड़की ने बताया की वह पेशे से इंजीनियर है लेकिन अपने शौक को पूरा करने के लिए देह व्यापार का धंधा करती है।
इसे भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि इंजीनियरिंग कर चुकी लड़की यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने घर वालों से सारे रिश्ते तोड़ चुकी है, उसका उसके घर से कोई संपर्क नहीं है।
इसे भी पढ़ें- भंडाफोड़: स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, पकड़ी गईं 23 लड़कियां
लड़की सुभाषनगर में किराये पर रह रही थी। तभी उसकी पहचान फैक्ट्री के मालिक योगेंद्र धीमान से हो गई। जिसके जरिए ही वह प्रापर्टी डीलर के घर गई थी। जानकारी के मुताबिक इसी घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस धंधे का कर्ताधर्ता फैक्ट्री के मालिक का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर अपने इस घर का इस्तेमाल केवल अय्याशी के लिए करता था। पुलिस का कहना है कि एस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App