दिल्ली में 7 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म
दिल्ली में बीते दो दिनों में यह दूसरी घटना है।

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Aug 2016 8:58 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली के मंडावली इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सबसे पहले बच्ची को अगवा किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दूष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी दिल्ली डीसीपी रेशी पाल के अनुसार बच्ची के साथ भूरे (19), आमिर (21) और भीम सेन (19) नाम के तीन लड़कों
बता दें कि बच्ची की हालत गंभीर है। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पहली क्लास में पढ़ने वाली यह बच्ची शाम को अपने घर के पास वाले पार्क में खेल रही थी। तीनों आरपियों ने करीब साढ़े छह बजे उसे वहां से अगवा कर लिया और उसे दूसरे पार्क में ले गए। बाद में खून में लथपथ बच्ची पर पड़ोसियों की निगाह पड़ी तो परिजनों को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया।
द हिंदू के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे बच्ची अपने घर के बाहर सो रही थी तभी पड़ोसी 3 लड़के आए और बच्ची का मुंह दबाकर उसे ले गए. घर के पास ही गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़ गये. खून से लथपथ हालत में बच्ची जब घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई, उसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गयी।
दिल्ली में बीते दो दिनों में यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के एक गांव में 14 साल की बच्ची से छह लोगों ने दरिंदगी की थी। बच्ची सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जा रही थी, जब उस पर हमला हुआ। घटना में उसका पड़ोसी ही शामिल था। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक फरार है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story