22 अक्टूबर से दिल्ली में ''नो कार डे'' की शुरुआत, मंत्रियों को ही मिलेगी छूट
22 अक्टूबर से दिल्ली में हर महीने मनाया जाएगा ''नो कार डे''

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Sep 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली परिवहन मंत्रालय के आदेश के तहत 22 अक्टूबर को दिल्ली में 'नो कार डे' मनाया जाएगा। बता दें कि गुड़गांव की तर्ज पर ही दिल्ली में 'नो कार डे' मनाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में 'नो कार डे' 22 अक्टूबर यानि दशहरा के दिन मनाया जाएगा। इसके लिए लालकिले से लेकर इंडिया गेट तक के निकटतम मार्गों को चुना गया है।
गोपाल राय ने बताया कि 22 अक्टूबर से प्रत्येक महीने दिल्ली में 'नो कार डे' मनाया जाएगा। परिवहन मंत्रालय द्वारा लिया गया यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ भी एक सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है।
परिवहन मंत्री से जब पूछा गया कि क्या आम लोगों की तरह मंत्री भी 'नो कार डे' का हिस्सा होंगे इसके जवाब में उन्होंने बताया कि सभी मत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है लेकिन मंत्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हे ट्रैवलिंग कन्वेंस देना जरूरी है।
इससे पहले कल गुड़गांव के चार बड़े, अहम मार्गों पर 'कार फ्री डे' मनाया गया। इस अभियान को गुड़गांव प्रशासन, रोडवेज, रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और निजी कंपनियों द्वारा शुरू किया गया था। इन मार्गों पर कुल 400 बसों के इंतजाम भी किए गए थे। हालांकि इन चारों मार्गों पर रोजाना की तरह भीड़ नहीं देखी गई लेकिन फिर भी कई लोगों को सड़कों पर कार दौड़ाते देखा गया।
आपको बता दें कि कई तमाम बड़ी हस्तियों ने भी गुड़गांव में 'कार फ्री डे' मनाने के लिए सहयोग किया था। गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह बर्क भी सड़क पर साइकिल चलाते दिखाई दिए।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story