Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक: दिल्ली में फिर चलती कार में लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी।

शर्मनाक: दिल्ली में फिर चलती कार में लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
X
नई दिल्ली. निर्भया कांड के बाद से भले ही दिल्लीवालों के दिल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक आग जली हो लेकिन रेप कैपिटल के नाम से मशहूर हुई दिल्ली में महिलाओं के साथ रोज एक बड़ी रेप की वारदात सुनने को मिल जाती है। दिल्ली में फिर से चलती कार में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। घटना अमर कॉलोनी इलाके की है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में चलती कार में तीन लोगों ने 21 साल की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया है। रेप के बाद आरोपी महिला को चलती कार से सड़क पर फेंक गए। बता दें कि महिला झारखंड की रहने वाली है जो नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि तीन लोगों आरिफ (23), मेहरबान (24) और विजय (22) ने सोमवार रात एक चलती कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया।
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे सामने आई जब महिला ने पीसीआर कॉल करने के बाद पुलिस को बताया कि उसके जान-पहचान वालों ने एक चलती कार में उसका बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल जांच कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story