दिल्ली में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने शक होने पर पीड़ित को वहां से छुड़ाया।

X
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में 11 कक्षा की एक छात्रा को 2 आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक छात्रा मार्निंग वॉक पर निकली थी जहां पर दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले लड़की को किडनैप किया और फिर उसे बंधक बना अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
इलाके के लोग इस घटना से दहल गए हैं। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा की सारी जांच हो जाने के बाद ही वह इस बारे में कुछ कह सकती है।
वहीं नाबालिग लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों का नाम मोहम्मद और नौशाद बताया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि पड़ोसियों ने शक होने पर पीड़ित को वहां से छुड़ाया।
पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनको जमकर धुना और फिर उनके आधे बाल मुंडवा दिए। केवल इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने दोनों को पूरे मोहल्ले में घुमाया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story