Home > अगस्ता वेस्टलैंड: बिचौलिए ...
अगस्ता वेस्टलैंड: बिचौलिए मिशेल ने किया दावा, नहीं मिला कभी सोनिया गांधी से
सोनिया, मनमोहन और एंटनी के साथ उसने कभी मीटिंग की थी।

X
नई दिल्ली. अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। कहा है कि उसने इस सौदे में कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है लेकिन उसने इसमें रिश्वत दिए जाने की आशंका जताई है। उसने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कभी नहीं मिला।
उसने इस बात से इनकार किया है कि सोनिया, मनमोहन और एंटनी के साथ उसने कभी मीटिंग की थी। बुधवार को मिशेल ने यह भी कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी का दावा झूठा नहीं है लेकिन लगता है कि उन्हें गुमराह किया गया। मिशेल ने गौतम खेतान को इस स्कैम का ब्रेन बताया और डील में रिश्वत दिए जाने की बात भी इशारों में कही। बता दें कि इस स्कैम में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे टॉप लीडर्स पर आरोप लगा है।
इंडिया टुडे के मुताबिक 3700 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील स्कैम के बिचौलिए ने कहा मोदी गवर्नमेंट ने भी डील में कभी दखल नहीं दिया। अपनी भूमिका के बारे में मिशेल ने कहा कि टेंडर पास होने के बाद कंपनी ज्वॉइन की थी। डील में कुछ चीजों को मैनेज करने के लिए करीब 6.25 मिलियन दिए गए थे। उसने कहा है कि हश्के-गेरोसा ने कुछ गड़बड़ की है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story