महिला ने अपने चार बच्चों के साथ पिया फिनायल, घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
पांचो को अकलतरा अस्पताल में कराया गया भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-

X
Akshay SahuCreated On: 1 May 2020 9:05 AM GMT
जांजगीर-चाम्पा। एक माँ ने अपने चार बच्चों के साथ फिनायल पीकर ख़ुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद होने के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया है।
यह अकलतरा थाना क्षेत्र के फरहदा का मामला है, जहां घरेलू विवाद से तंग आकर एक माँ ने अपने चार बच्चों के साथ फिनायल पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। घटना के बाद पांचो को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अकलतरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story