बिना पूर्व अनुमति अधिकारी-कर्मचारी नहीं जा पाएंगे अवकाश पर, आदेश जारी
अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

X
kanchanjwalakundanCreated On: 17 March 2020 3:08 PM GMT
रायपुर. राज्य शासन द्वारा वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आगामी 31 मार्च तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किया गया हैं, ताकि आवश्यकतानुसार उपचारात्मक उपाय किए जा सकें। साथ ही यह भी कहा है कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे।
अत्यंत आवश्यक परिस्थिति निर्मित होने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश के सभी विभाग प्रमुखों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
Next Story