Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लॉकडाउन में जुटे स्थापना दिवस मनाने, पूर्व संसदीय सचिव और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष समेत दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ FIR

लॉकडाउन के बीच भाजपा का स्थापना दिवस मनाने वाले पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार सहित दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सभी नेता अहिवारा के बेरला तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे थे।

लॉकडाउन में जुटे स्थापना दिवस मनाने, पूर्व संसदीय सचिव और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष समेत दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ FIR
X

भिलाई. लॉकडाउन के बीच भाजपा का स्थापना दिवस मनाने वाले पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार सहित दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सभी नेता अहिवारा के बेरला तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे थे।

भाजपाइयों ने वहां पर कार्यक्रम करने के बाद फोटो को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था। फोटो के वायरल होने के बाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने नंदिनी थाने में इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, अहिवारा नपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, सतीश साहू, अनुज साहू, ईश्वर शर्मा सहित करीब दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। नंदिनी थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

और पढ़ें
Next Story