अंतरिक्ष विज्ञान पर छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म महाधूमकेतु मुख्यमंत्री ने फिल्म के आठ नामों का किया विमोचन और दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल के नेतृत्व में राजनांदगांव दुर्ग और भिलाई के फिल्म कलाकारों के

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, रायपुरCreated On: 23 Aug 2018 3:20 PM GMT
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल के नेतृत्व में राजनांदगांव दुर्ग और भिलाई के फिल्म कलाकारों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले के ग्राम सुकुल दैहान निवासी अंकुश देवांगन और पूर्णानंद देवांगन तथा उनके साथियों द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित ‘महाधूमकेतु’ फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है |
जो आठ देशों में उन देशों के नाम के साथ एक साथ रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में महाधूमकेतु पर नियंत्रण के लिए भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान को फिल्माया जाएगा। यह फिल्म भारत-अमेरिका और महाधुमकेतू, भारत-चीन और महाधूमकेतु भारत-इजरायल और महाधूमकेतू, भारत-नेपाल और महाधूमकेतु, भारत-श्रीलंका और महाधूमकेतु, भारत-पाक्स्तिान और महाधूमकेतु और भारत-बांगलादेश और महाधूमकेतु के नाम से उन देशों में प्रदर्शित होगी। मुख्यमंत्री ने फिल्म के इन नामों का विमोचन किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story