सूरजपुर : इन्हें मिली महिला कांग्रेस की कमान, प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति
जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को दी बधाई। पढ़िए पूरी खबर-

X
Akshay SahuCreated On: 21 May 2020 9:26 AM GMT
सूरजपुर। महिला कांग्रेस के रिक्त पदों पर प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम ने नियुक्ति करते हुए महिला कांग्रेस नेत्री व मीडिया प्रभारी रही छंदा श्री को प्रदेश महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं रामानुजनगर के शिवपुर की पूर्व सरपंच व विधायक खेलसाय सिंह की करीबी आनंद कुँवर को सूरजपुर महिला कांग्रेस ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर महिला कांग्रेस व कांग्रेस परिवार ने बधाई देते हुए नेताम के प्रति नियुक्ति को लेकर आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस परिवार सहित जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है।
Next Story