कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज सिंह, कहा - राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के झूठे वादे की वजह से जो किसान कर्ज चुका भी रहे थे, उन्होंने बंद कर दिया।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के झूठे वादे की वजह से जो किसान कर्ज चुका भी रहे थे, उन्होंने बंद कर दिया। इस कारण वे डिफाल्टर हो गये और अब 14% ब्याज के बोझ तले दबे किसान कराह रहे हैं। आपके चुनावी फायदे के लिए मध्यप्रदेश का किसान बर्बाद हो गया है।
शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।
राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। पीठ में छुरा घोंपा है। राहुल और सोनिया जी, आप में जरा भी गैरत है, तो कर्जा माफ करवाओ और माफी मांगों मध्यप्रदेश के किसानों से। #काँग्रेस_से_पीड़ित_किसान pic.twitter.com/9LBAdHooc3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 20, 2019
शिवराज सिंह ने कहा कि मैं किसानों को जीरो पर्सेंट ब्याज पर कर्जा देता था, लेकिन विश्वासघाती राहुल गांधी के कर्ज माफी के चक्कर में फंसकर किसान तबाह और बर्बाद हो गया। कर्जा तो माफ हुआ नहीं व 14% ब्याज और किसान के गले की फांस बन गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App