बच्चियों को अश्लील फोटो दिखाकर छेड़खानी करता था बुजुर्ग, जेल भेजा गया आरोपी
पुरानी बस्ती निवासी एक बुजुर्ग को छेड़खानी के मामले में मंदिरहसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 March 2018 7:19 AM GMT
पुरानी बस्ती निवासी एक बुजुर्ग को छेड़खानी के मामले में मंदिरहसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया, पुरानीबस्ती निवासी 76 वर्षीय मदन अग्रवाल के खिलाफ 45 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार आरोपी उसे और उसकी बच्चियों को अश्लील फोटो दिखाकर छेड़खानी करता था। घटना 17 दिसंबर 2015 से 2017 के बीच की है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 3 दिन पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ख, 509 ख तथा पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला पंजीबद्ध है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story