रतनपुर : मनी कंचन केंद्र में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
यहां कचरे से कबाड़ और अन्य चीजों को यहां अलग कर रखा जाता है। पढ़िए पूरी खबर-

कोटा। रतनपुर मेला परिसर स्थित मैदान में मनी कंचन केंद्र में आग लग गई। यहां नगर के अलग-अलग वार्डों से कचरा कलेक्ट कर उसे अलग कर संग्रहित किया जाता है। कचरे से कबाड़ और अन्य चीजों को यहां अलग कर रखा जाता है। यहां देखभाल की जिम्मेदारी चौकीदार मनोहर सूर्यवंशी को दी गई है।
जानकारी के मुताबिक रोज की तरह मनोहर सूर्यवंशी कचरा पहुंचने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे मनी कंचन केंद्र को बंद कर बाजार सब्जी लेने चला गया था। जब वह घर में भोजन कर रहा था तब उसे सूचना मिली कि मनी कंचन केंद्र में आग लग गई है, जिसके बाद चौकीदार वहां पहुंचा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मनी कंचन केंद्र के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना चौकीदार के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष घनश्याम रात्रे को भी दी, जिनके द्वारा मौके पर तुरंत दमकल भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।