रसोई गैस में कीमत वृद्धि के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसी केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमत में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

X
रायपुर। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। इसी कड़ी राजधानी रायपुर में रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रायपुर के फायर ब्रिगेड चौक में रसोई गैस और आम आदमी के पुतले को फांसी पर टांग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने सिलेंडर को सामने रखकर चूल्हे में खाना भी बनाया। विरोध का यह अनोखा प्रदर्शन एआईसीसी के सदस्य पंकज मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमत में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
Next Story