Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कोरोना : रायपुर AIIMS से 6 और मरीज डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या 10

राज्य में अब एक्टिव केसेज की संख्या केवल 10 रह गई है। पढ़िए पूरी खबर-

कोरोना : रायपुर AIIMS से 6 और मरीज डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या 10
X

रायपुर। देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अभी तक 63,400 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। भारत में रोजाना औसतन 3 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। भारत में अभी तक 63400 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं देश भर में 2109 लोगों की कोरोना वायरस महामारी से मौत हो चुकी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक राहत भरी खबर आ रही है। एम्स रायपुर में भर्ती छह संक्रमित मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। राज्य में अब एक्टिव केसेज की संख्या केवल 10 रह गई है। डिस्चार्ज किए गए सभी मरीज दुर्ग के हैं। बीते रविवार को कोरोना संन्क्र्मित पाए जाने के बाद इन्हें एम्स लाया गया था। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री पाई गई थी। बताया गया था कि हैदराबाद में मजदूरी करने के बाद इनकी राज्य वापसी हुई थी। सभी को क्वारेंटाइन में रखा गया था।



और पढ़ें
Next Story