Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पुरी : रथ यात्रा पर केन्द्र का रूख साफ, गृह मंत्रालय ने दी इजाजत

जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की मिली इजाजत, गृह मंत्रालय ने ओडिशा सरकार को दिया जवाब। पढ़िए पूरी खबर-

पुरी : रथ यात्रा पर केन्द्र का रूख साफ, गृह मंत्रालय ने दी इजाजत
X

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ बनाने की इजाजत दे दी है। दरअसल ओडिशा सरकार ने गत बुधवार को लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथ यात्रा के लिए रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने की संभावना पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा था।

इस साल जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथ यात्रा और उत्सव 23 जून को होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ओडिशा सरकार को पत्र लिखकर यह जवाब दिया है।

सरकार की अनुमति मिलने के साथ ही पुरी में रथ का निर्माण भी शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह कारीगरों ने तीनों रथों के निर्माण की विधि शुरू कर दी है। इसके बाद रथयात्रा को लेकर चल रहे संशय पर कुछ हद तक विराम लगा है। हालांकि, रथयात्रा अगर निकलती है तो उसका स्वरूप कैसा होगा, इसे लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

केंद्र सरकार ने अपनी अनुमति में ये साफ किया है कि रथ निर्माण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन आवशयक है। रथ का निर्माण भी ऐसी जगह पर होना चाहिए, जहां पर आम लोग इकट्ठा ना हों। अभी तक रथ का निर्माण मंदिर के सामने ही होता आया है, जो रथयात्रा का मुख्य मार्ग है। यहां लोगों के जमा होने की संभावना है, इसलिए रथ का निर्माण कहीं ओर हो, जहां भीड़ एकत्र ना हो सके।

और पढ़ें
Next Story