पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश के सागर और ग्वालियर में करेंगे चुनावी सभाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश में सागर और ग्वालियर में दो चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 बजे सागर में तथा शाम 4.30 बजे ग्वालियर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

X
सागर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश में सागर और ग्वालियर में दो चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 बजे सागर में तथा शाम 4.30 बजे ग्वालियर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने राजबहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने यहां से प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से शहर के महापौर विवेक शेजवलकर को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सागर और ग्वालियर लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story