धान खरीदी की मियाद पूरी, धान खरीदी नहीं किये जाने से किसानों ने किया चक्काजाम
किसानों के समर्थन में भाजपा भी सड़कों पर उतर गई है

X
बीजापुर। प्रदेश में धान खरीदी की मियाद खत्म हो चुकी है। वहीं धान खरीदी नहीं किये जाने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। किसान आज सुबह से ही सड़कों पर उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि 273 किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। नाराज किसानों के द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इधर व्यापारियों ने भी किसानों के समर्थन में प्रतिष्ठान बंद किये हैं। और किसानों के समर्थन में भाजपा भी सड़कों पर उतर गई है। चक्काजाम से सड़क के दोनों तरफ यात्री फंस गए हैं।
Next Story