छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीद- छह घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 9 जवानों के शहीद होने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में आईईडी ब्लास्ट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस ब्लास्ट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 9 जवानों के शहीद होने व 6 अन्य जवानों के घायल होने की की खबर है, जिसमें चार की हालत गंभीर है।
CRPF के अधिकारियों के मुताबिक, जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान आज एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के सलाहकार ने दिया इस्तीफा, मुख्य सचिव मारपीट मामले में है मुख्य गवाह
#SpotVisuals from the site of IED blast by Naxals in Kistaram area of #Chhattisgarh's Sukma, 9 CRPF personnel have lost their lives. pic.twitter.com/iN4bQCETHH
— ANI (@ANI) March 13, 2018
इसी दौरान जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तभी नक्सलियों ने IED विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। जिससे बल के 9 जवान शहीद हो गए।
अधिकारियो का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। साथ ही शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App