पुलिस व नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों का कैम्प ध्वस्त, 2 बंदूक सहित अन्य सामग्रियां बरामद
घटना की पुष्टि एसपी भोजराम पटेल ने की है।

X
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम मिचबेड़ा में आज बुधवार की सुबह नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच मध्य मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा जवानों के द्वारा नक्सलियों का कैम्प ध्वस्त कर दिया गया। सर्चिंग में दो भरमार बंदूक और अन्य साम्रगी मिली है। जानकारी के अनुसार जवानों के द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी भोजराम पटेल ने की है।
Next Story