आत्मसमर्पित नक्सली के ख़त से पिघली प्रेमिका, नक्सल संगठन के CNM का पद छोड़कर वापस लौटी जायो
पत्र के जवाब में महिला नक्सली ने भी पत्र के माध्यम से जवाब दिया था। जवाब में स्वयं को संगठन से बाहर निकालने अपने प्रेमी से गुहार लगाई थी। महिला कमांडो के द्वारा पल्लेवाड़ा से रेस्क्यू कर महिला नक्सली जायो को वापस लाया गया है। जायो संगठन ने सीएनएम पद पर थी जिसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने ये जानकारी दी है।

X
kanchanjwalakundanCreated On: 7 March 2020 10:42 AM GMT
दंतेवाड़ा. नक्सली संगठन में पनपे प्यार का सुखद अंजाम देखने को मिला है। आत्मसमर्पित प्रेमी नक्सली के पत्र भेजने से प्रेमिका महिला नक्सली का हृदय परिवर्तन हो गया। महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। 14 फरवरी को आत्मसमर्पित नक्सली लक्ष्मण ने अपनी प्रेमिका को समर्पण करने के लिए पत्र लिखा था।
पत्र के जवाब में महिला नक्सली ने भी पत्र के माध्यम से जवाब दिया था। जवाब में स्वयं को संगठन से बाहर निकालने अपने प्रेमी से गुहार लगाई थी। महिला कमांडो के द्वारा पल्लेवाड़ा से रेस्क्यू कर महिला नक्सली जायो को वापस लाया गया है। जायो संगठन ने सीएनएम पद पर थी जिसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने ये जानकारी दी है।
Delete Edit




Next Story