नारायणपुर : CAF जवानों के बीच झड़प, फायरिंग में 2 जवानों की मौत, एक घायल
विवाद को लेकर जवानों के बीच झड़प हो गई और फायरिंग कर दी गई, इस फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर-

X
नारायणपुर। अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि CAF 9 बटालियन के जवान ने फायरिंग की है। फायरिंग के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई वहीं 1 जवान घायल हो गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
यह छोटेडोंगर थाने का मामला है। फायरिंग करने वाले आरोपी जवान का नाम घनश्याम कुमेटी बताया जा रहा। फायरिंग में रामेश्वर साहू और बिन्तेश्वर साहनी की मौत हो गई है और लछु राम घायल है। घायल जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया है।
Next Story