मध्यप्रदेश में जल्द लागू हो सकती है ई राशन प्रणाली, अब प्रदेश के किसी भी इलाके से मिल सकेगा राशन
मध्यप्रदेश में जल्द ही ई राशन प्रणाली लागू हो सकती है। सरकार इस प्रणाली को तैयार करने का काम कर रही है। इसके लिए पहले ई-राशन कार्ड को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

X
भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही ई राशन प्रणाली लागू हो सकती है। सरकार इस प्रणाली को तैयार करने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके लागू होने से सिस्टम हाइटेक हो जाएगा। इससे गरीबों को किसी भी इलाके में राशन मिल सकेगा। इसके लिए खाद्य विभाग सिस्टम की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए पहले ई-राशन कार्ड को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। ई राशन कार्ड की मदद से यदि कामकाज या किसी दूसरी वजह से कोई गरीब व्यक्ति किसी दूसरे शहर जाता है, तब भी उसे महीने का राशन मिल जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story