धान पर मचे घमासान के बीच मनेन्द्रगढ़ विधायक पहुंचे धान खरीदी केंद्र, कहा- कांग्रेस किसानों के साथ
विधायक ने किसानों के धान बेचने को लेकर आ रही दिक्कतों पर खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह से बात भी की

X
कोरिया। धान पर जारी घमासान और बयानबाजी के बीच मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल कोरिया जिले खड़गवां के जिल्दा धान खरीदी केंद्र पहुंचे। और किसानों के धान बेचने को लेकर आ रही दिक्कतों पर खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह से बात कर व्यवस्थाओं को ठीक कराया। विधायक ने इस दौरान किसानों की समस्या सुनी। विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि भाजपा के लोग केवल लड़ाने जलाने की बात करते है। कांग्रेस किसानों के साथ है।
विधायक ने कहा मुख्यमंत्री खुद किसान पुत्र हैं वे किसानों के लिए किए गए वायदों को पूरा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगो को किसानों का साथ देना चाहिए न कि झूठी बाते कर बरगलाना चाहिए। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े और विनय जायसवाल के बीच धान खरीदी को लेकर जुबानी जंग चर्चा में है।
Next Story