पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर इस सीट से लड़ सकतीं हैं लोकसभा चुनाव!
आगामी दिनों में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों में तैयारी शुरु कर दी है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों को लेकर मंथन भी शुरु हो गया है

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, भोपालCreated On: 21 Jan 2019 6:23 PM GMT
भोपाल: आगामी दिनों में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों में तैयारी शुरु कर दी है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों को लेकर मंथन भी शुरु हो गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। लगभग 1 दशक से भोपाल संसदीय क्षेत्र की सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी में अब सत्ता हथियाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर को चुनावी मैदान में उतारने की मांग उठ रही है।
करीना कपूर को लोकसभा भोपाल लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए भोपाल के ही कांग्रेस नेता गुड्डू सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भोपाल लोकसभा सीट पर लगभग कई वर्षों से लगातार बीजेपी का कब्जा है और 2019 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए भोपाल लोकसभा के लिए करीना कपूर इसके लिए उपयुक्त प्रत्याशी साबित होंगी। करीना कपूर चुनाव लडे़ंगी तो लोकसभा चुनाव 2019 में निश्चित रूप से कांग्रेस को जीत हासिल होगी।
कांग्रेस नेताओं ने ये भी तर्क दिया है कि पूर्व नेता मंसूर अली खान पटौदी की बहू होना भी करीना कपूर और कांग्रेस के फेवर में काम करेगा। बता दें कि पटौदी परिवार का भोपाल शहर से गहरा जुड़ाव है ऐसे में कांग्रेस नेता इसे लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहते हैं। बता दें, 1991 में भोपाल से मंसूर अली खान ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बीजेपी के सुशील चंद्र वर्मा ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story