Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश समाचार: महीने भर की कमलनाथ सरकार से किसानों को मिली कर्जमाफी तो पुलिस वालों को वीकली ऑफ

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने गुरुवार को अपने एक महीने पूरे कर लिए। इस एक महीने में जहां सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं 15 साल बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की भी कोशिश की। वहीं प्रदेश सरकार का 35 लाख किसानों की कर्जमाफी का फैसला काफी चर्चा में रहा।

मध्यप्रदेश समाचार: महीने भर की कमलनाथ सरकार से किसानों को मिली कर्जमाफी तो पुलिस वालों को वीकली ऑफ
X
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने गुरुवार को अपने एक महीने पूरे कर लिए। इस एक महीने में जहां सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं 15 साल बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की भी कोशिश की। वहीं प्रदेश सरकार का 35 लाख किसानों की कर्जमाफी का फैसला काफी चर्चा में रहा।
गुरुवार को सफलता पूर्वक सरकार के एक महीने पूरे होने की खुशी में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई है।

मंत्रालय में शाम को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने एक माह के कार्यों की समीक्षा की और मंत्रियों से कर्जमाफी की रिपोर्ट मांगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ सप्ताह भर के विदेश दौरे पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस जा रहे हैं। जहां पर वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होंगे।
एक महीने की सरकार के निर्णय
  • आध्यात्म विभाग बनाने के आदेश जारी।
  • 35 लाख किसानों के 50 हजार करोड़ के कर्ज माफ।
  • कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए।
  • सडक़ में घूमने वाली गौ माता के लिए गौशाला निर्माण।
  • शिवराज सरकार की दीनदयाल वनांचल योजना को किया बंद।
  • प्रदेश में पहली बार पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ मिलना शुरू।
  • आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगीयों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि।
  • मप्र में पहली बार मंत्रियों के बजाय कलेक्टरों द्वारा घोषणा किए जाने का आदेश।
  • मंत्रालय में होने वाला वंदेमातरम गान पुलिसबैंड के साथ आयोजित करने का फैसला।
  • उद्योगनीति में मध्य प्रदेश के लोगों के लिए 70 प्रतिशत रोजगार देने का नियम अनिवार्य करने की घोषणा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story