उमा भारती की दो टूक, कहा- ''दिग्विजय को लगता है कि आतंकियों के पक्ष में बोलने पर भारत का मुसलमान खुश होगा''
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को ''दुर्घटना'' बताए जाने के बाद अब केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को एक कार्यक्रम में उमा भारती ने उन पर जमकर हमला बोला।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 7 March 2019 11:09 AM GMT
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' बताए जाने के बाद अब केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को एक कार्यक्रम में उमा भारती ने उन पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा, कांग्रेस एवं उसके वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लगता है कि यदि वह आतंक एवं आतंकवादियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे। इसलिए उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, पुलवामा आतंकवादी हमले को दिग्विजय द्वारा ट्विटर पर दुर्घटना लिखे जाने पर पूछे गये सवाल के जवाब में उमा ने कहा, दिग्विजय जी जो कहते हैं उसमें उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं।
उमा भारती ने एयर स्ट्राइक और दिग्विजय सिंह के मुद्दे पर कहा की दिग्गी जो कहते हैं उसका टारगेट मुस्लिम समाज होता है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को लगता है की आतंकी के पक्ष में बोलने से भारत का मुसलमान खुश होता है, लेकिन मोदी जी ने जो काम किए वह चुनाव के लिए पर्याप्त है।
देशभक्ति का पाठ पढ़ने संघ की शाखाओं में जाएं दिग्गी और कमलनाथ
आरएसएस की सार्वजनिक स्थानों पर शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कांग्रेसी मंत्रियों द्वारा कहे जाने उन्होंने कहा, संघ के जो स्वयंसेवक होते हैं, वे राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं। उनको इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है।
उमा ने कहा, बल्कि मैं तो यह सुझाव दूंगी दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ संघ की शाखा में जाया करें। इससे उनको देशभक्ति का पाठ सीखने को मिलेगा। उनकी भी समझ में आएगा कि देशभक्ति किसको कहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Air Strike BJP Congress Digvijay Singh India Pulwama attack RSS Uma Bharti bhopal news madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीज�
Next Story