लॉकडाउन : सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद का उठाया बीड़ा
लोरमी विधायक धर्मजीत व जनता कांग्रेस जोगी पार्टी समर्थकों द्वारा मजबूर व असहाय लोगों की कर रहे हैं मदद। पढ़िए पूरी खबर-

लोरमी (मुंगेली)। कोरोना की रोकथाम के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं लॉक डाउन की वजह से होने वाली परेशानियों को देखते हुए मुंगेली जिले के लोरमी से सामाजिक कार्यकर्ता आगे आये और बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद का बीड़ा उठाया।
मां शारदा दुग्ध सहकारी समिति द्वारा निशुल्क जरूरतमंदों को दुग्ध वितरण किया जा रहा है। तो वहीं लोरमी विधायक धर्मजीत व जनता कांग्रेस जोगी पार्टी समर्थकों द्वारा मजबूर व असहाय लोगों को भोजन व उनके जरूरत की सामाग्री दी जा रही है।
इसके अलावा एसडीएम रुचि शर्मा द्वारा बनाई गई टीम द्वारा लोरमी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें कालाबाजारी को रोकने दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करना, आमजन अपने घर पर रहे जिसके लिए जरूरी सामान उनके घरों तक पहुंचाना जैसी प्रशासन की हर संभव मदद इन वालेंटियर्स द्वारा की जा रही है।
लोरमी में लॉक डाउन के दौरान लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े ,जिसके लिए लोरमी के वालेंटियर गरीब और असहाय लोगों कई मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर अपने 2 माह का फरवरी और मार्च का मानदेय मुख्यमंत्री सहायता कोश मे जमा करने का निर्णय लिया है। यह राशि कोरोनावायरस के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुरक्षा क्षेत्र में जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई कर्मचारी स्वयं सेवा संस्थान आपातकालीन सेवा में जुड़े सेवाओं के लिए दी गई है। वहीं प्रकाश वैष्णव युवा कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा 10,000 रुपए व नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी रिटायर्ड शिक्षक अज़गर अली के द्वारा 20,000 मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया गया।