लॉकडाउन : गर्भवती महिला को पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने मशक्कत के बाद पहुंचाया अस्पताल
आधी रात को एम्बुलेंस को सड़क पर कटे हुए पेड़ ने रोका रास्ता,पढ़िए पूरी खबर-

X
कवर्धा। लॉकडाउन में आधी रात को एम्बुलेंस फंस गया। एम्बुलेंस से गर्भपीड़ा से कराह रही महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान पेड़ काटकर सड़क पर रखकर रास्ता बाधित कर दिया गया था, जिसकी वजह से पुलिस के जवान और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यह कुकदूर थाना क्षेत्र के पुटपुटा का मामला है, जहां सुदूर वनांचल के ग्राम छिंदीडीह में गर्भपीड़ा से तड़प रही बैगा जनजाति की महिला को पुलिस के जवान और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। जवानों की सूझबूझ ने गर्भवती महिला की जान बचाई। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गांव को सील किया गया था। ।
Next Story