Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

तेंदुए ने किया ग्रामीण पर हमला, गंभीर रूप से घायल

नदी में नहाने गए व्यक्ति पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया है। पढ़िए पूरी खबर-

तेंदुए ने किया ग्रामीण पर हमला, गंभीर रूप से घायल
X

कोटा। भैंसाझार में तेंदुए के हमले से एक शख्स घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने गए व्यक्ति पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया है। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

तेंदुए ने गांव की नदी में नहाने गए नारद राज पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार भैंसाझार के नारद राज अरपा नदी में नहाने गया था, जहां उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के शोर करने पर तेंदुआ भाग गया लेकिन नारद घायल हो गया है।

और पढ़ें
Next Story