8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, जानिए फिर क्या हुआ
घर के पास बाड़ी में खेल रहा था बच्चा तभी अचानक तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया।

X
AbhishekCreated On: 6 April 2020 8:12 AM GMT
गरियाबंद। तेंदुए ने 8 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास बाड़ी में खेल रहा था तभी अचानक तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया।
यह घटना गरियाबंद के ग्राम भिरालाठ की है, जहां बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया। हमले के बाद तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए 108 पर कॉल किया गया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा।
आखिर में वन विभाग ने घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
Next Story