लेबर ऑफिसर निलंबित, बिना सूचना मुख्यालय से नदारद रहने पर कार्रवाई
सहायक श्रम पदाधिकारी को कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 26 March 2020 12:18 PM GMT
कांकेर। जिले में पदस्थ सहायक श्रम पदाधिकारी को कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित कर दिया है। मुख्यालय से नदारद रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में संकटापन्न जरूरमंद पंजीकृत श्रमिकों एवं कर्मकारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य निर्देश भी जारी किये गये हैं। इन निर्देशों के संबंध में सहायक श्रम पदाधिकारी पंकज बिजपुरिया से संपर्क किया गया, तो पता चला कि वे मुख्यालय से बाहर हैं।
Next Story