कोरियाः धान खरीदी को लेकर किसानों में नाराजगी, मुख्य मार्ग को किया जाम
किसानों का कहना है कि धान खरीदी होने तक प्रदर्शन किया जाएगा

X
AbhishekCreated On: 19 Feb 2020 12:21 PM GMT
कोरिया। धान खरीदी नही होने को कई जगहों में किसानों का हंगामा जारी है। जिले के खड़गवां की जिल्दा समिति में भी धान खरीदी को लेकर किसान जमकर हंगामा कर रहे हैं। तथा नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल भी मौजूद हैं। किसान आरोप लगा रहे हैं कि खरीदी केंद्र में धान खरीदी नही हो रही है। जिससे किसान सुबह से परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान खरीदी होने तक प्रदर्शन किया जाएगा।
Next Story