कटघोरा कनेक्शन : 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस प्रशासन को गुमराह करने पर कार्रवाई
चारों लोग बिना अनुमति के 30 मार्च को गए थे कटघोरा। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 10 April 2020 9:04 AM GMT
जांजगीर-चाम्पा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गई है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने और संक्रमण फ़ैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नैला के चार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
4 लोगों के खिलाफ जानकारी छुपाने और पुलिस प्रशासन को गुमराह करने पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ये लोग बिना अनुमति के 30 मार्च को कटघोरा गए थे। जांच के लिए दो लोगों का सैंपल लिया गया है वहीं आस-पास के 600 घरों में सर्वे किया गया है।
Next Story