उद्योगपति प्रमोद जैन और रामगोपाल अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 26 लाख रुपए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में इस उदारतापूर्वक सहयोग के लिए दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

X
kanchanjwalakundanCreated On: 20 April 2020 12:40 PM GMT
रायपुर. प्रदेश में कोविड-19 से लड़ाई में सहयोग के लिए बिलासपुर के दो उद्योगपतियों प्रमोद जैन और रामगोपाल अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में संयुक्त रूप से 26 लाख रूपए दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज उनके शासकीय निवास में मुलाकात कर दोनों ने 26 लाख रूपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में इस उदारतापूर्वक सहयोग के लिए दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Next Story