'भाजपा सत्ता में आई तो कोई भी संस्थान गांधी-नेहरू के नाम पर नहीं होगा'
केटीयू के नाम बदले जाने से नाराज भाजपा के पूर्व अजय चंद्राकर ने दिया बयान। पढ़िए पूरी खबर-

X
Vinod DongreCreated On: 26 March 2020 9:42 AM GMT
रायपुर। भूपेश सरकार द्वारा केटीयू का नाम बदलकर चंदूलाल चंद्राकर के नाम पर किए जाने को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि अगर भाजपा कभी सत्ता में आई तो कोई भी संस्थान गांधी-नेहरू के नाम पर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि सत्ता स्थाई नहीं होती। केटीयू का नाम नहीं बदलना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसी सोच नहीं है कि नया संस्थान बनाकर उसका नामकरण किया जाए। चंदूलाल चंद्राकर जैसे वरिष्ठ नेता का कांग्रेस ने अपमान किया है।
इसी मुद्दे पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण किया गया है। विरोध करना भाजपा की मजबूरी है, इसलिए भाजपा ने सदन से किया वॉकआउट किया।
Next Story