अचानक जेल का निरीक्षण करन पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , दो प्रहरी निलंबित
राजधानी जेल के दो प्रहरियों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। इन पर यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी आस मोहम्मद ने जेल में मारपीट करने का आरोप लगाया था। अचानक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक सत्यनारायण शर्मा के साथ जेल का निरीक्षण करने पहुंचे, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

रायपुर। राजधानी जेल के दो प्रहरियों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। इन पर यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी आस मोहम्मद ने जेल में मारपीट करने का आरोप लगाया था। अचानक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक सत्यनारायण शर्मा के साथ जेल का निरीक्षण करने पहुंचे, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में जेल भेजे गए आस मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि जेल में उसके साथ इतनी मारपीट की गई है कि उसके यूरिन से ब्लड आने लगा है। फिलहाल आरोपी रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीकेएस अस्पताल में भर्ती है। आस ने आरोप लगाया कि विधायक सत्यनारायण शर्मा का करीबी होने की जानकारी लगने के बाद प्रहरियों ने उसे जमकर प्रताड़ित किया। उसकी कई-कई दिन तक बेरहमी से पिटाई की। उस पर बेवजह लात-घूंसे बरसाए गए। मामला सामने आने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा और डीजी बिनय कुमार सिंह एक साथ जेल का निरीक्षण करने गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App