पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े बोले- धान नहीं लेंगे तो आग लगवा देंगे...
धान खरीदी नहीं होने को लेकर यहां किसानों ने जमकर हंगामा किया, इसके साथ ही नाराज किसानों ने मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। बता दें कि बारदाने की कमी के कारण यहां धान खरीदी बंद है जिससे किसान नाराज हैं।

कोरिया. पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने धान खरीदी मामले में अफसर को चेतावनी देते हुए कहा कि धान नहीं लेंगे तो आग लगवा देंगे। राजवाड़े ने कहा कि किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार चोर समझ रही है। अगर धान खरीदी की सही व्यवस्था सरकार नही कर पाई है तो खरीदी केंद्रों में बोर्ड लगवा दे कि यहां धान नही खरीदा जाएगा। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े कोरिया जिला मुख्यालय के नजदीक जिल्दा समिति में किसानों द्वारा धान खरीदी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होेने पहुंचे थे।
बता दें कि यहां जिल्दा समिति में धान खरीदी नहीं होने को लेकर किसान प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं। किसानों को समर्थन देने पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े और मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल सहित कई नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
धान खरीदी नहीं होने को लेकर यहां किसानों ने जमकर हंगामा किया, इसके साथ ही नाराज किसानों ने मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। बता दें कि बारदाने की कमी के कारण यहां धान खरीदी बंद है जिससे किसान नाराज हैं।