दुबई से लौटे 2 लोगों के खिलाफ FIR, झूठ बोलने पर हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर पहुंचने के बाद भ्रामक जानकारी दी थी। पढ़िए पूरी खबर-

X
AbhishekCreated On: 26 March 2020 10:59 AM GMT
जगदलपुर। पुलिस ने दुबई से लौटे 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने जानकारी छुपाने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि प्रतापगंज पारा निवासी राज किशोर जैन व उसके दामाद प्रवीण जैन दुबई से बस्तर लौटे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर पहुंचने के बाद भ्रामक जानकारी दी थी। कोतवाली पुलिस ने धारा 188, 270, 269 और धारा 3 के तहत दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story